फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The wedding procession was ready with the band and music... but the Delhi bride slipped away with her family.

Kangra News: बैंड-बाजे के साथ बरात थी तैयार... दिल्ली की दुल्हन परिजनों के साथ रफूचक्कर

Sun, 05 Jul 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jul 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession was ready with the band and music... but the Delhi bride slipped away with her family.
पंचरुखी (कांगड़ा)। बरात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। घर में बैंड-बाजे की धुन पर नाच-गाना चल रहा था और शादी की खुशियां चरम पर थीं। इसी बीच सूचना मिली कि दिल्ली से आई दुल्हन अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन

यह मामला पंचरुखी क्षेत्र का है। इस संबंध में दूल्हा पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना और लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का आरोप लगाते हुए थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक का रिश्ता दिल्ली निवासी युवती से हुआ था। लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दूल्हा पक्ष ने बैजनाथ में मैरिज पैलेस की व्यवस्था सहित अन्य शादी संबंधी खर्च भी उठाया था। दोनों परिवारों के बीच पहले रिंग सेरेमनी भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बरात रवाना होने से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया था। इसी दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष से गहने भेजने की बात कही। दूल्हे के पिता ने उन्हें बताया कि स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार गहने और कपड़े बारात पहुंचने पर दिए जाते हैं।
इसके कुछ समय बाद संपर्क टूट गया और सूचना मिली कि लड़की पक्ष मैरिज पैलेस से चला गया है। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि घटना के कारण शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं और उन्हें मैरिज पैलेस सहित अन्य व्यवस्थाओं पर हुए खर्च का लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि दूल्हा पक्ष की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed