सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is an atmosphere of anarchy in the state: Vipin Parmar

प्रदेश में अराजकता का माहौल : विपिन परमार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of anarchy in the state: Vipin Parmar
धीरा में प्रदेश सरकार के ​खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालते हुए विधायक विपिन परमार और कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
-धीरा में जन आक्रोश रैली में प्रदेश सरकार पर बोला हमला
Trending Videos

-कहा- कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंद
----------
संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर/धीरा/सुलह (कांगड़ा)। धीरा में शुक्रवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जमीन माफिया और खनन माफिया सक्रिय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही वह व्यवस्था परिवर्तन है जिसका वादा जनता से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुलह क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई। कहा कि क्षेत्र की कूहलें बंद पड़ी हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार के पास चहेतों और मित्रों के लिए पैसा खर्च करने की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने पहली अप्रैल को सुलह की महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था जो झूठ साबित हुआ। पंचायती राज रोस्टर को लेकर उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र के साथ छल करने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के मामले में सरकार जानबूझकर सही रिपोर्ट नहीं भेज रही है ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना अटक जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि वे कांग्रेस पार्टी के एजेंट बनकर काम करना बंद करें। प्रशासन का काम निष्पक्ष रहकर जनता की सेवा करना है न कि किसी राजनीतिक दल के इशारों पर काम करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed