सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parking construction still pending after five years

Kangra News: पांच साल बाद भी अधर में पार्किंग निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Parking construction still pending after five years
धर्मशाला बस स्टैंड के साथ बन रही बहुमंजिला पर्किंग। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के दावे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। बस स्टैंड धर्मशाला के पीछे बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य पांच सालों में भी अधूरा है। मैक्लोडगंज में बनी पार्किंग का अब तक उद्घाटन नहीं हो पाया है।
Trending Videos

बस स्टैंड धर्मशाला के पास बहुमंजिला पार्किंग के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की वर्क अवॉर्ड राशि और मैक्लोडगंज पार्किंग के लिए करीब 7.85 करोड़ रुपये की अवॉर्ड राशि खर्च की गई है। मैक्लोडगंज में 120 से अधिक वाहनों के पार्क करने की क्षमता रहेगी। धर्मशाला बस स्टैंड के पीछे पार्किंग को पूरा करने का लक्ष्य जून के अंत का रखा गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार, इनके संचालन के बाद शहर की पार्किंग संबंधित समस्या से 30 फीसदी तक निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
धर्मशाला की पार्किंग को 2021 में मिली थी लैंड अप्रूवल
धर्मशाला में बहुमंजिला पार्किंग को 2021 में लैंड अप्रूवल मिली थी। 2022 में टेंडर प्रकिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू किया गया है। मैक्लोडगंज में मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य साल 2020 में अवार्ड किया गया था। मार्च 2021 में शिलान्यास के बाद इस पार्किंग का कार्य इसी साल की शुरुआत में पूरा हो चुका है। करीब 350 वाहनों को पार्क करने की क्षमता वाली दोनों पार्किंग में फायर अलार्म, शौचालय सुविधा, लिफ्ट, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी।

मैक्लोडगंज में पार्किंग तैयार हो गई है। शीघ्र इसका उद्घाटन किया जाएगा। बस स्टैंड के पीछे बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य जून 2026 तक रखा गया है।
-विशाल, एजीएम (पीएंडसी), स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड

धर्मशाला बस स्टैंड के साथ बन रही बहुमंजिला पर्किंग। अमर उजाला

धर्मशाला बस स्टैंड के साथ बन रही बहुमंजिला पर्किंग। अमर उजाला

धर्मशाला बस स्टैंड के साथ बन रही बहुमंजिला पर्किंग। अमर उजाला

धर्मशाला बस स्टैंड के साथ बन रही बहुमंजिला पर्किंग। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed