{"_id":"69d95e2545e09b05c40acc0b","slug":"bohan-chowks-red-light-is-out-of-order-for-the-past-15-days-causing-traffic-jams-to-trouble-residents-kangra-news-c-95-1-kng1047-228908-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बोहन चौक की रेड लाइट 15 दिन से खराब, जाम से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बोहन चौक की रेड लाइट 15 दिन से खराब, जाम से परेशान लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी बोहन चौक पर खराब पड़ी ट्रैफ़िक लाइट स्तोत्र संवाद
- फोटो : Archive
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी के देहरा मार्ग पर स्थित बोहन चौक की ट्रैफिक रेड लाइट 15 दिन से खराब पड़ी है। इसके चलते चौक पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार खराब रेड लाइट को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का कहना है कि सिग्नल खराब होने के कारण यातायात नियंत्रित करने में काफी दिक्कत आ रही है। वहीं, वीकेंड पर शनिवार और रविवार को स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब देहरा और ज्वालामुखी से आने वाले वाहनों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ जाती है।
इस दौरान कई वाहन जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि रेड लाइट को जल्द ठीक किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि लाइट को दुरुस्त करने के बारे में उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग को बताया गया है।
Trending Videos