सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves broke into an elderly couple's house and made off with cash and jewelry.

Kangra News: बुजुर्ग दंपति के घर में घुसे चोर, नकदी और जेवरात उड़ा ले गए

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into an elderly couple's house and made off with cash and jewelry.
विज्ञापन
हरिपुर/गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत गांव बिलासपुर (भटेहड़) में चोरों ने एक घर में घुसकर 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह चोरी की वारदात का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर निवासी चंचला देवी पत्नी काली दास के घर में चार नकाबपोश चोर रात के समय ग्रिल और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोर घर में रखी नकदी के अलावा कीमती आभूषण भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि घर में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं और इन दिनों उनकी बेटी मायके आई हुई थी। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे की टूटी ग्रिल और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी महिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस घर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से भी मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed