फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Today is the last chance to apply for the BSc in Hospitality and Hotel Administration.

Kangra News: बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply for the BSc in Hospitality and Hotel Administration.
धर्मशाला। राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (एसआईएचएम) धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएमसीटी) से संबद्ध इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का पहला चरण तीन जुलाई को आयोजित किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह पाठ्यक्रम पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त संरक्षण में संचालित किया जाता है। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली की डिग्री प्रदान की जाएगी। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित पंचतारा होटलों, होटल शृंखलाओं और पर्यटन संगठनों में रोजगार के अवसर मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed