फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Train services on Pathankot-Jogindernagar railway track again disrupted due to rain

Kangra News: बारिश से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन सेवा फिर ठप

Thu, 20 Aug 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 20 Aug 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
Train services on Pathankot-Jogindernagar railway track again disrupted due to rain
धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन एक बार फिर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर रेलवे ने बुधवार से इस पूरे रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

घाटी में मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रैक के समीप मलबा आ गया है और भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर बड़े पेड़ और बोल्डर गिरने से ट्रैक की स्थिरता बुरी तरह प्रभावित हुई है। यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जम्मू मंडल के जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले इस सेक्शन में कुछ सेवाओं को बहाल किया गया था। मौसम खराब होने के कारण अब बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर और बैजनाथ पपरोला-कोपरलाहड़ के बीच चलने वाली सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 52473 बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर, 52472 जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला, 52464 बैजनाथ पपरोला-कोपरलाहड़ और 52469 कोपरलाहड़-बैजनाथ पपरोला शामिल हैं। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग प्रभावित हिस्सों में गिरे पेड़ों व बोल्डरों को हटाने और मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर जुटा है। मौसम व ट्रैक की स्थिति सामान्य होने पर ही सेवाएं बहाल होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले एनटीईएस एप या 139 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed