{"_id":"69c7e6d2251e545fda0196ba","slug":"training-given-to-farmers-on-animal-husbandry-kangra-news-c-95-1-ssml1019-226640-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किसानों को दिया पशुपालन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किसानों को दिया पशुपालन का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर प्रशिक्षण शिविर में मौजूद लोग व अधिकारी स्त्रोत कृषि विवि
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के माध्यम से कांगड़ा जिले के किसानों के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन एवं बकरी पालन के क्षेत्र में ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके पांडा ने प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं को सतत आजीविका के रूप में पशुपालन एवं बकरी पालन को अपनाना चाहिए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पोषण वाटिका, कुक्कुट पालन और अन्य उद्यमशील गतिविधियों के महत्व के बारे में भी बताया। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के कार्यवाहक अधिष्ठाता डॉ. पंकज सूद और पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. संजीव कटोच ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत डॉ. संजय कुमार खुराना, अध्यक्ष, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग तथा डॉ. एस कटोच, अध्यक्ष पशुधन उत्पादन प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में डॉ. देवेश ठाकुर, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. अंकज ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार तथा डॉ. मीसम रज़ा सहित विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos