फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trials for Kabaddi players at SAI Dharamshala begin today.

Kangra News: साई धर्मशाला में कबड्डी खिलाड़ियों के ट्रायल आज से

Wed, 15 Jul 2026 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Trials for Kabaddi players at SAI Dharamshala begin today.
धर्मशाला। राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में कॅरिअर बनाने की इच्छुक प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों के लिए आज से बड़ा अवसर शुरू हो रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) धर्मशाला में 15 और 16 जुलाई को कबड्डी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ियों को साई के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीओई धर्मशाला के सहायक निदेशक जेपी शानी ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 15 जुलाई सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों को अपने रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। चयनित खिलाड़ियों को खेल किट, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, प्रतियोगिताओं में भागीदारी, शैक्षणिक सहायता, निशुल्क चिकित्सा सुविधा और खेल विज्ञान विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रायल के लिए अंडर-18 वर्ग में 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच जन्मी खिलाड़ी पात्र होंगी। वहीं, 1 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2007 के बीच जन्मी उत्कृष्ट खिलाड़ी भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन चयन में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग को प्राथमिकता मिलेगी। चयन के लिए अभ्यर्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय कबड्डी महासंघ से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सब-जूनियर, जूनियर, अंडर-18 राष्ट्रीय चैंपियनशिप, एसजीएफआई, खेलो इंडिया यूथ गेम्स अथवा सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी ही इस ट्रायल में भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed