फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused, including a woman, arrested in connection with a theft at a doctor's house in Fatehpur.

Kangra News: फतेहपुर में डॉक्टर के घर चोरी मामले में महिला के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused, including a woman, arrested in connection with a theft at a doctor's house in Fatehpur.
धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में 29 जून को एक चिकित्सक के पुश्तैनी मकान में हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में गगल निवासी दो आरोपियों अंजू और चंदन को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हमीरपुर के एक नामी ज्वैलर्स विवेक के खिलाफ भी आभूषण खरीदने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुनार की दुकान से पिघलाया हुआ 15 तोला सोना और एक किलोग्राम चांदी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पीड़ित चिकित्सक ने 29 जून को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि 27 से 29 जून के बीच उनका परिवार एक कार्यक्रम में गया था। घर खाली था और चोरों ने उनके पुश्तैनी मकान से तीन किग्रा चांदी, 3 सोने के मंगलसूत्र, 3 जोड़ी सोने की बालियां, 7-8 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ली।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के करीब एक महीने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अंजू और चंदन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कबाड़ का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले घर और आसपास के क्षेत्र की पूरी रेकी की थी। उन्हें पता था कि इस घर में एक महिला रहती है और घटना के दिन वह भी घर पर मौजूद नहीं थी। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को न्यायालय से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। चोरी का माल खरीदने वाले हमीरपुर के सुनार को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है और शेष सामान की रिकवरी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed