सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound facility will be available at CHC Khaira, prescription will cost Rs 10

Kangra News: सीएचसी खैरा में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा, पर्ची के लगेंगे 10 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available at CHC Khaira, prescription will cost Rs 10
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैरा में जल्द ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। एसडीएम पालमपुर एवं आरकेएस अध्यक्ष ओपी यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एक अप्रैल से ओपीडी पर्ची का 10 रुपये शुल्क भी वसूल किया जाएगा। बैठक में आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा विशेष रूप से मौजूद रहे।
Trending Videos

आरकेएस की बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26 लाख 64 हजार रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। सदस्य सचिव एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. साहिल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल में रिक्त चल रहे एक चिकित्सक सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने मांग की कि 24x7 श्रेणी के इस केंद्र में स्टाफ की संख्या पूरी की जाए, ताकि मरीजों को चौबीसों घंटे बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत चिकित्सक क्वार्टर की मरम्मत और पूरे अस्पताल भवन की सफेदी (वाइट वॉश) करवाई जाएगी। अस्पताल परिसर में अनावश्यक झाड़ियों और पेड़ों की प्रूनिंग की जाएगी।
बैठक में मरीजों की जांच के लिए आवश्यक नए चिकित्सा उपकरणों की खरीद को भी हरी झंडी दी गई। इस अवसर पर बीएमओ जयसिंहपुर डॉ. वरुण सूद, बीडीओ सिकंदर, डॉ. आकांक्षा चांद, डॉ. कर्ण शर्मा, डॉ. कर्ण मिश्रा, मोनिका पुरी, विनोद कुमार और रसम पाल भंगालिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed