धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में वीरवार को शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल गोल्ड कप के उपलक्ष्य में अंडर-19 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें हाईलैंड पब्लिक स्कूल, खनियारा खास और दयानंद पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की।
दिन का पहला मैच आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी और हाईलैंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। हाईलैंड की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा खास ने आक्रामक खेल दिखाया और सेक्रेड हार्ट स्कूल को 4-1 के बड़े अंतर से मात दी। तीसरे मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दयानंद पब्लिक स्कूल ने बेहतर संतुलन दिखाते हुए अचीवर्स हब के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता दवेंद्र जग्गी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पलम जंग प्रधान ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम की पूर्व महापौर नीनू शर्मा, पूर्व पार्षद अनुराग धीमान, प्रणव सचदेवा और विजय शमशेर भंडारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंडर-19 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन मैच में गोल के लिए जो
कमेंट
कमेंट X