{"_id":"6a3150f3b858688c6a06d9dd","slug":"union-minister-arjun-ram-meghwal-offered-prayers-at-jwalamukhi-temple-kangra-news-c-95-1-kng1047-239841-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री (राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी वर्ग और मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यज्ञशाला में आयोजित हवन में आहुतियां भी डालीं।
पवित्र ज्योतियों के दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित मोदी भवन, योगिनी कुंड और शयन भवन में भी माथा टेका। दर्शन के दौरान पुजारियों ने उन्हें शक्तिपीठ के गौरवशाली धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। मंदिर प्रशासन की ओर से केंद्रीय मंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि वह धर्मशाला में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेने आए थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान कानूनी क्षेत्र में हुए सुधारों और सुशासन (लीगल गवर्नेंस) से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और इसकी गति लगातार तेज हो रही है।