फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vaccination for the first phase of Foot and-Mouth Disease completed.

Kangra News: खुर-मुंह रोग के पहले चरण का टीकाकरण पूरा

Thu, 09 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vaccination for the first phase of Foot and-Mouth Disease completed.
धर्मशाला। पशुओं में तेजी से फैलने वाले खुर-मुंह रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग मुस्तैद है। विभाग ने रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया है। जिले में अप्रैल से ही पहले चरण में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। अब दूसरे चरण की वैक्सीनेशन सितंबर-अक्तूबर में की जाएगी। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक दुधारू और अन्य पालतू पशुओं को रोग से सुरक्षित करना है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार यह रोग पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर असर डाल सकता है। यह टीका पशुओं को हर 6 माह बाद लगता है। विशेषकर गर्मियों और मानसून की शुरुआत से पहले, क्योंकि इस मौसम में वायरस तेजी से फैलता है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि सितंबर-अक्तूबर में शुरू होने वाले दूसरे चरण के दौरान सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण निशुल्क किया जाएगा। विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर यह अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

----
खुर-मुंह रोग के लक्षण
- पशुओं के मुंह से लार टपकना
- मुंह और खुरों में छाले
- बहुत तेज बुखार आना
- पशुओं में लंगड़ापन
-----
लक्षण दिखने पर क्या करें
- संक्रमित पशु को तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग बांधें
- पशु के मुंह के छालों को फिटकरी के पानी से और खुरों के घावों को साफ लाल पोटाश (पोटेशियम परमैंगनेट) के घोल से धोएं
- अपने नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सा केंद्र या औषधालय में तुरंत सूचित करें

--------
पशुओं में खुर-मुंह रोग तेजी से फैलता है। इसकी रोकथाम के लिए जिले में बरसात में पहले ही वैक्सीनेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। बरसात के दौरान रोग न फैले इस पर नजर रखी जाएगी। दूसरे चरण की वैक्सीनेशन सितंबर-अक्तूबर में होगी। -सीमा गुलेरिया, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed