फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers' anger erupts over the discontinuation of Science and Commerce classes at Takipur College.

Kangra News: तकीपुर कॉलेज में साइंस-कॉमर्स कक्षाएं बंद करने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 05 Jul 2026 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over the discontinuation of Science and Commerce classes at Takipur College.
तकीपुर कालेज में साईंस, कॉमर्स विषय की कक्षाएं बंद होने पर रोष जताते हुए ग्रामीण। - जागरूक पाठक
कांगड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय डिग्री कॉलेज तकीपुर में नए शैक्षणिक सत्र से साइंस और कॉमर्स विषयों की कक्षाएं बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के लोगों का आक्रोश सामने आया।
विज्ञापन

छह पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बैठक कर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध किया और तकीपुर से कंडी रोड तक रोष रैली निकाली।
तकीपुर पंचायत के प्रधान पबी कुमार ने कहा कि विधायक पवन काजल के प्रयासों से कॉलेज की स्थापना हुई थी और वर्षों से यहां साइंस व कॉमर्स संकाय में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई कर चुके हैं। उनका आरोप है कि सरकार की उदासीनता के कारण कॉलेज में दाखिले कम हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर सरकार बंद किए गए विषयों को दोबारा शुरू करने की अधिसूचना जारी नहीं करती है तो क्षेत्र के लोग टोल प्लाजा घट्टा रानीताल में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर पंचायत के उपप्रधान सतीश सोनी ने कहा कि कॉलेज में वर्तमान में करीब 130 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उनका आरोप है कि साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं बंद कर सरकार कॉलेज को धीरे-धीरे बंद करने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और नए विषय शुरू करने की भी मांग उठाई।

बैठक में दौलतपुर पंचायत प्रधान सीमा भाटिया, तकीपुर के पूर्व उपप्रधान नवल किशोर, जनयानकढ़ पंचायत प्रधान सुरेष्टा देवी, हार जलाड़ी पंचायत प्रधान नीना देवी, रजियाना बांध पंचायत प्रधान राजीव रंजू, रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा, पेंशनर संघ के सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed