फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   We will launch a protest if outstanding overtime pay is not cleared by the 25th.

Kangra News: 25 तक बकाया ओवरटाइम नहीं दिया तो करेंगे आंदोलन

Thu, 18 Jun 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
We will launch a protest if outstanding overtime pay is not cleared by the 25th.
पठानकोट डिपू में प्रदर्शन करते यूनियन के कर्मचारीफोटो स्त्रोत:यूनियन
जसूर (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों ने लंबित मांगों के संबंध में जसूर में प्रदर्शन किया। जसूर सब डिपो में पठानकोट डिपो के सचिव वीरेंद्र चौधरी की अगुवाई में एकत्र होकर निगम प्रबंधन और सरकार से बकाया ओवरटाइम व एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 25 जून तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कर्मचारियों का कई वर्षों का ओवरटाइम भुगतान लंबित है जिसकी राशि करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिन-रात सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों को उनके परिश्रम का उचित प्रतिफल समय पर नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य वित्तीय देयों के भुगतान में भी देरी की जा रही है जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के अन्य विभागों के कर्मचारियों को विभिन्न वित्तीय लाभ दिए जा चुके हैं जबकि एचआरटीसी कर्मचारी अभी भी अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में चालक, परिचालक और तकनीकी विंग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed