संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। क्षेत्र में हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की पकने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है, जिससे उत्पादन में कमी और कटाई में कठिनाई का डर बना हुआ है।
किसान रवि कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, सतीश कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि इस बार उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत से फसल तैयार की थी लेकिन अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने सब बर्बाद कर दिया।
किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और भविष्य में खेती जारी रख सकें।

धर्मशाला में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश के साथ अंधेरा सा छा गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लाइ