फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Worker injured after falling from house roof dies at TMC

Kangra News: घर की छत से गिरकर घायल हुए मिस्त्री की टीएमसी में मौत

Wed, 08 Jul 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Worker injured after falling from house roof dies at TMC
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के लाहड़ गांव के रहने वाले मिस्त्री मोहिंद्र कुमार (49) की छत से गिरकर मौत हो गई। वह सोमवार सुबह लंबागांव में एक व्यक्ति के स्लेटपोश मकान की छत पर स्लेट ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे घत पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घर के मालिक ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

मोहिंद्र कुमार अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। वह दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले इकलौते सदस्य थे। ग्राम पंचायत तलवाड़ के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed