{"_id":"6a3d89c1a67cc100fd09acfb","slug":"young-man-falls-ill-while-spraying-chemicals-kangra-news-c-95-1-kng1004-241480-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रसायन का छिड़काव करते बिगड़ी युवक की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रसायन का छिड़काव करते बिगड़ी युवक की तबीयत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत मनियाड़ा क्षेत्र में खेतों में घास नाशक दवा का छिड़काव करते समय एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार वीरवार को सिविल अस्पताल पालमपुर से थाना पालमपुर को इस मामले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उपचाराधीन तिलक राज (35) निवासी मनियाड़ा से पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि वह भवारना के लसियाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्यरत है। उसकी माता बीमार हैं और पालमपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि उसकी पत्नी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद थी।
वीरवार सुबह वह खेतों में घास खत्म करने वाली दवा का छिड़काव करने लगा। इसी दौरान तेज हवा चलने से दवा की कुछ फुहार उसके मुंह में चली गई। इसके बाद उसे उल्टियां और चक्कर आने लगे। तब उसने अपने भतीजे रिंकू और संजीव को बुलाया, जिन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर उसे सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि तिलक राज ने स्पष्ट कहा कि यह घटना पूरी तरह दुर्घटनावश हुई है और इसमें किसी भी व्यक्ति की कोई लापरवाही नहीं है। संवाद