{"_id":"6a216c62ea3d884184080812","slug":"121-candidates-appeared-for-physical-teacher-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178003-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शारीरिक शिक्षक के लिए 121 अभ्यर्थी हुए उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शारीरिक शिक्षक के लिए 121 अभ्यर्थी हुए उपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोअर विंग स्कूल में दस्तावेजों का करवाया सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक (पीईटी) के पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा खंड कुल्लू के 121 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया दो दिनों तक आयोजित की गई। अंतिम दिन वीरवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षक बनने के लिए अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया।
लोअर विंग स्कूल कुल्लू में सुबह से ही रोजगार कार्यालय कुल्लू के तहत पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
यह भर्ती प्रक्रिया बैचवाइज आधार पर आयोजित की गई। इसके तहत सामान्य वर्ग के आठ, अनुसूचित जाति वर्ग के छह, अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के एक पद को भरा जाना है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार के दूसरे एवं अंतिम दिन 54 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। संवाद

Trending Videos