फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14 roads restored, traffic disrupted on 33

Kullu News: 14 सड़कें बहाल, 33 पर यातायात अवरुद्ध

Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
14 roads restored, traffic disrupted on 33
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। शनिवार तक विभाग ने 14 सड़कों को बहाल कर दिया है। अभी भी जिले में 33 सड़कों पर यातायात ठप है। इस सड़कों पर एचआरटीसी की बसें भी नहीं दौड़ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने कामकाज के लिए पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निरमंड खंड में 12 सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहन नहीं चल रहे हैं। आनी में तीन, कुल्लू में दो और बंजार में सबसे अधिक 16 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसमें नगलाड़ी से सरची, बंजार से बठाहड़ गुशैणी से आगे, शलवाड़ से कनौन, सुचैहण से शांघड़, बागन से पीज, डमेहली से निशानी, शिल्ली से जुआगी, बागीपुल से जाओं, बखनाओ से डूगाशिगान सहित 33 सड़कों पर आवाजाही बंद है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि सेब और सब्जी सीजन को देखते लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन भी इस पर निगरानी रखे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed