{"_id":"6a43b32a45ab4e354f0a065f","slug":"1600-students-have-enrolled-in-the-first-year-of-undergraduate-courses-at-kullu-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180240-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में 1600 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में 1600 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्तावोज सत्यापन और काउंसलिंग आयोजित, इसी सप्ताह कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में यूजी प्रथम वर्ष में करीब 1600 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसके लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से 30 जून तक का समय निर्धारित किया गया था। अगर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाता है तो फिर से प्रवेश प्रक्रिया के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा।
आर्ट्स, बीसीए, बीकॉम, बीवॉक, बीसीए और बीबीए में 30 जून तक 1600 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इन विद्यार्थियों का महाविद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। जुलाई के पहले सप्ताह में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले विद्यार्थियों के साथ विभिन्न संकायों के अनुसार परिचय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों और प्राध्यापकों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि प्रथम वर्ष में 30 जून तक करीब 1600 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। संवाद