सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 lakh will be spent on repairing drinking water schemes in Manali

Kullu News: मनाली में पेयजल योजनाओं की मरम्मत पर खर्च होंगे 25 लाख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 lakh will be spent on repairing drinking water schemes in Manali
विज्ञापन
मनाली। उपमंडल मनाली के अंतर्गत बरसात और सर्दियों में तहस नहस हुई पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। जलशक्ति विभाग ने मनाली शहर के अलावा कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाए हैं। पेयजल योजनाओं को ठीक करने पर लगभग 25 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
Trending Videos

मनाली में 2025 में आई बाढ़ और इस साल सर्दी में पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेयजल योजनाएं टूट गई हैं। अब जलशक्ति विभाग इन योजनाओं को ठीक करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जलशक्ति विभाग ने पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर पर ठीक किया है। मनाली शहर की पेयजल योजनाओं को ठीक करने के लिए लगभग पांच लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा शलिगचा, खड़ीधार में 4.97 लाख, मनाली द्वितीय में 2.22 लाख और फोजल में 4.97 लाख का बजट खर्च होगा। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं पर एक से दो लाख का बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
....
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने बताया कि बरसात और सर्दी में जगह-जगह नुकसान हुआ है। कई जगह पाइप लाइन बदलने को हैं। कहीं टैंकों को ठीक करना है तो कहीं वेल्डिंग का कार्य होना है। कई जगहों पर काम आरंभ हो गया तो कुछ के टेंडर खुलने के बाद योजनाओं को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों सबसे ज्यादा योजनाओं काे नुकसान पहुंचा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed