सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People lit torches and took to the streets to protest against smart meters.

Kullu News: मशाल जलाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 24 Mar 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
People lit torches and took to the streets to protest against smart meters.
काईस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में मॅशाल जलूस  निकालते किसान सभा के सदस्य।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। प्रदेश और जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के विभिन्न महिला मंडलों के बाद हिमाचल किसान सभा भी स्मार्ट मीटर के विरोध में मुखर हो गई है। किसान सभा ने इस बार स्मार्ट मीटर का विरोध मशालें जलाकर किया है।
Trending Videos

मुख्यालय के साथ लगते खराहल के काईस में रविवार रात को काईस लोकल कमेटी किसान सभा के बैनर तले किसानों ने मशालें जलाकर स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता देवराज नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवराज नेगी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध में पहले भी पर्चा वितरण कर विरोध जताया गया था। स्मार्ट मीटर जबरन लोगों पर थोंपे जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लोगों के साथ धोखा है। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। किसान सभा जनता के साथ इस तरह का खिलवाड़ होने नहीं देगी।
इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार को चेताया कि लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। अगर लगाने का प्रयास किया तो जनता सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेगी। इस प्रदर्शन में पांच पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी बंद करने के मामले को भी उठाया गया और सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश को यह ग्रांट जारी रखी जा सके ताकि प्रदेश के विकास कार्य जारी रह सके। इस दौरान डीडी आजाद, प्रेम चंद, राम, मनी राम, तीर्थ राम, परमानंद, बेली राम, हरि चंद, लालचंद नेगी और रवि ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed