फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   548 kg of waste collected on the Chandratal route.

Kullu News: चंद्रताल मार्ग पर एकत्रित किया 548 किलो कचरा

Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
548 kg of waste collected on the Chandratal route.
चंद्रताल मार्ग पर स्वच्छता अभियान, 548.7 किलो कचरा किया एकत्र
विज्ञापन

दुनदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के दिए निर्देश
........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय कुल्लू ने सोमवार को चंद्रताल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में सेव चंद्रताल सोसायटी, कैंप साइट संचालक, वन विभाग और हीलिंग हिमालयाज संस्था ने भी भाग लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की।
बोर्ड ने कैंप साइट संचालकों और संबंधित हितधारकों को ठोस, तरल एवं प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में बताया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग और बिक्री पर रोक संबंधी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। चंद्रताल जाने वाले मार्ग पर बिखरे और डंप किए गए कचरे को एकत्र किया गया। कुल 548.7 किलोग्राम ठोस कचरा एकत्र कर उसे उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि एक और दो अगस्त को बाटल और छत्रू क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग एवं बिक्री पर रोक संबंधी नियमों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed