{"_id":"6a7044bd5c3b204f7009a678","slug":"video-kullu-woman-death-case-protesters-reach-dc-office-demand-action-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू महिला मौत मामले में उग्र हुआ आंदोलन, रथ मैदान से रैली निकाल डीसी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू महिला मौत मामले में उग्र हुआ आंदोलन, रथ मैदान से रैली निकाल डीसी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:05 PM IST
Link Copied
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को लेकर शुरू हुआ जन आंदोलन अब तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रथ मैदान से रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर लोगों ने मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला की मौत के पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
प्रदर्शन में क्षेत्र के महिला और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों के उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने और उनकी मांगों को सुनने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।