सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   729 candidates appeared for NEET in Kullu.

Kullu News: कुल्लू में 729 अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
729 candidates appeared for NEET in Kullu.
कुल्लू महाविद्यालय में नीट की परीक्षा के दौरान जांच करते पुलिस कर्मी ।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को ऑल इंडिया नीट का आयोजन किया। जिले में 729 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। एनटीए ने जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जिले से प्रवेश परीक्षा के लिए 746 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 729 ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए एनटीए ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और दस किलोमीटर दूर जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें अपराह्न 2 से 5 बजे तक परीक्षा ली गई।
Trending Videos

परीक्षा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन हुआ। अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे ही केंद्रों में बुलाया गया था। कड़ी पुलिस सुरक्षा और जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों और अभ्यर्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करने पर भी पाबंदी रही। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 528 में 518 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में 218 में 211 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। कहा कि परीक्षा सीसीटीवी और पुलिस जवानों की निगरानी में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed