सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A wall should be built to protect Gadsa School.

Kullu News: गड़सा स्कूल की सुरक्षा के लिए लगाई जाए दीवार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A wall should be built to protect Gadsa School.
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा को सुरक्षित करने के लिए नाले के किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जाए। सुरक्षा दीवार न लगने से एक बार फिर अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। पिछली बरसात के दौरान गड़सा नाला में बादल फटने से स्कूल को क्षति पहुंची थी। स्कूल में किचन आदि को नुकसान हुआ था।
Trending Videos

आने वाली बरसात में एक बार फिर से अभिभावकों को नुकसान की आशंका है। खास बात यह है कि बिजली उत्पादन से करोड़ाें की कमाई करने वाली एनएचपीसी ने इस स्कूल को गोद लिया है। ऐसे में अभिभावकों ने मांग की है कि एनएचपीसी सुरक्षा दीवार लगाए। गड़सा स्कूल में पूरी गड़सा घाटी के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इतना ही नहीं, गड़सा स्कूल के साथ ही स्वास्थ्य संस्थान का भवन है। सुरक्षा दीवार लगने से स्कूल के साथ ही स्वास्थ्य संस्थान को भी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति गड़सा के अध्यक्ष शिव राम शर्मा ने कहा कि सुरक्षा दीवार लगने से स्कूल के साथ-साथ अस्पताल को खतरा कम होगा। एनएचपीसी-चरण दो परियोजना ने स्कूल को गोद लिया है। स्कूल को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का काम जल्द शुरू किया जाए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed