सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions given for preparing traffic plan

Kullu News: ट्रैफिक प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for preparing traffic plan
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर चल रहे टारिंग कार्य के चलते यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय बंजार सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान टारिंग कार्य के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं, जाम की स्थिति और स्थानीय लोगों को हो रही असुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम पंकज शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात करने और वाहनों की आवाजाही को चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को भी निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और सड़क पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
Trending Videos

बैठक में यह भी तय किया गया कि आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए कार्य की पूर्व सूचना समय-समय पर जारी की जाएगी ताकि लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं जैसे एबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed