पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action should be taken against those spreading misconceptions: Sudarshan

भ्रांतियां फैलाने वालों पर की जाए कार्रवाई : सुदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those spreading misconceptions: Sudarshan
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता महिला की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर लाहौल और कुल्लू के लोगों के बीच कथित तौर पर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। भ्रामक संदेशों से सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। यह बात देवसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में लाहौल आलू उत्पादक संघ के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दुखद घटना को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर दोनों जिलों के लोगों के बीच नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक और भड़काऊ संदेशों पर विश्वास न करें। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर द्वेष फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी कर कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed