सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Affected people met DC for not getting compensation

Kullu News: मुआवजा न मिलने पर डीसी से मिले प्रभावित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Affected people met DC for not getting compensation
विज्ञापन
कुल्लू। सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के 19 प्रभावित परिवारों को अभी तक मकान ढहने का मुआवजा नहीं मिला है। इसे लेकर वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू अनुराग शर्मा से मिला और अपनी समस्या रखी।
Trending Videos

ग्रामीण घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि बरसात के दौरान उनके घर ढह गए हैं। उनके पास रहने के लिए घर नहीं है लेकिन सरकार की ओर से उन्हें अभी तक सहायता राशि नहीं दी गई है। कई प्रभावितों के खाते में सरकार ने लाखों रुपये की सहायता राशि प्रदान कर दी है लेकिन पंचायत के 19 परिवारों के खाते अभी तक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों का कहना है कि अभी तक मुआवजा न मिलने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed