{"_id":"6a0b0342b8b9d13d7c04b288","slug":"after-11-months-the-corporation-bus-left-for-shanghad-kullu-news-c-89-1-klu1002-176651-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 11 महीने बाद शांघड़ के लिए चली निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 11 महीने बाद शांघड़ के लिए चली निगम की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोगों को मिली राहत, छोटे वाहनों में महंगा सफर पड़ रहा था करना
2025 की आपदा के बाद से बंद चल रही थी बस सेवा
.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शांघड़ के लिए करीब 11 महीने बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। घाटी के लोगों को इससे पहले छोटे वाहनों के माध्यम से महंगा सफर करना पड़ रहा था। अब निगम की बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर आसान हो गया है। क्षेत्रवासी हीरा लाल, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, चुन्नी लाल, शिशु, ध्यान सिंह, लीलाधर का कहना है कि वर्ष 2025 में आई आपदा के चलते सैंज-शांघड़ सड़क को काफी नुकसान हुआ था। इस कारण सड़क पर बस सेवा नहीं मिल रही थी।
उनका कहना है कि अब निगम की बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने में आसानी हो रही है। यह बस सैंज से शाम 4:15 बजे शांघड़ के लिए रवाना होगी। सुबह शांघड़ से 7:50 बजे सैंज के लिए प्रस्थान करेगी। अड्डा प्रभारी औट भुवनेश्वर ने बताया कि शांघड़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। उनका कहना है कि सड़क में कुछ स्थानों पर चिकनी मिट्टी होने के कारण बस को बारिश के दिनों में दिक्कत हो रही है लेकिन निगम की ओर से बेहतर बस सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos