सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cases related to public interest should be resolved: Kunika

जनहित से जुड़े मामलों का किया जाए निपटारा : कुनिका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Cases related to public interest should be resolved: Kunika
विज्ञापन
केलांग में एसडीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में चल रहीं विकास योजनाओं, पर्यटन गतिविधियों, सड़क एवं विद्युत व्यवस्थाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई। सरकारी कार्यालयों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, कार्यालय अनुशासन बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स ने केलांग में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की पिछली बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में थिरोट पावर प्लांट की स्थिति, बिजली आपूर्ति संबंधी मुद्दों तथा सरकारी कार्यालयों में सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन तैयारियों की भी व्यापक समीक्षा हुई। इस दौरान आई-सेट फोन की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विभिन्न विभागों में डीजी सेट की आवश्यकता, फॉग लाइट्स की मांग, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा आपातकालीन मशीनरी की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल में मोर्चरी सुविधा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ समन्वय, आपदा प्रतिक्रिया तंत्र तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विभागीय तैयारियों की चर्चा हुई। त्रिलोकीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, मलबा डंपिंग स्थलों के प्रबंधन, शाशुर मठ सड़क, अस्पताल लिफ्ट एवं संपर्क मार्गों की प्रगति कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed