सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The stairs in Kharahal school were made attractive by painting them.

Kullu News: खराहल स्कूल में सीढि़यों को रंग देकर बनाया आकर्षक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
The stairs in Kharahal school were made attractive by painting them.
विज्ञापन
स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवियों ने चलाया सौंदर्यीकरण अभियान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में स्काउट एवं गाइड इकाई ने विद्यालय परिसर को सुंदर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने खेल मैदान के साथ बनी सीढ़ियों पर रंग कर उन्हें आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। कार्य में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट देव ठाकुर तथा स्काउट मास्टर सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग किया। प्रधानाचार्य चिमनलाल ने विद्यार्थियों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी स्काउट एंड गाइड सदस्यों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।
स्काउट वर्ग में टाइगर पेट्रोल के लीडर मयंक, ईगल पेट्रोल के वंश, वुल्फ पेट्रोल के धानिया और लायन पेट्रोल के संजीव ने अपनी टीमों का नेतृत्व किया। गाइड वर्ग में सनफ्लावर की लीडर चंचल, सनशाइन की मान्यता, रोज की ममता तथा लोटस की प्रीति ने अपने-अपने पेट्रोल के साथ कार्य को सफल बनाया। इसके अतिरिक्त समीर, मनीष, आदित्य, हिमेश, कबीर, अंशुल आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed