सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gramphoo-Losar-Kaza highway opened for 4x4 vehicles

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला ग्रांफू-लोसर-काजा हाईवे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gramphoo-Losar-Kaza highway opened for 4x4 vehicles
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रांफू-लोसर-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 मार्ग लगभग साढ़े पांच महीने के अंतराल के बाद फोर बाई फोर वाहनों के लिए रविवार से खुल गया है। अब स्पीति की आम जनता सहित पर्यटकों को भी राहत मिल गई है। बातल से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित विश्व विख्यात चंद्रताल झील तक पर्यटकों के कदमों की चहल-पहल भी जल्द ही देखने को मिलेगी0।

आम जनता को स्पीति से केलांग के साथ कुल्लू-मनाली के लिए वाया रामपुर लंबी दूरी से राहत मिली है। सड़क बहाल होने से मनाली से मात्र 190 किलोमीटर की दूरी तय करने में यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन ने बीआरओ के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी दे दी है। आदेश के अनुसार वाहनों को ग्रांफू से लोसर मार्ग के बीच अनावश्यक ठहराव की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घाटी में खराब मौसम और हिमस्खलन, पत्थर गिरने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को घाटी में यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। उपायुक्त ने सभी होटल और होमस्टे मालिकों से अपील की है कि इस बारे वे अपने मेहमानों को भी सलाह दें। वहीं पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने को कहा है। आपातकालीन स्थिति में 94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और टोल फ्री नंबर-1077 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed