{"_id":"6a0a0eae5226a2934c0c03a4","slug":"performed-the-duty-of-voting-along-with-the-responsibility-of-a-mother-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176547-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मां की जिम्मेदारी के साथ निभाया मतदान का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मां की जिम्मेदारी के साथ निभाया मतदान का फर्ज
विज्ञापन
कुल्लू में नगर परिषद मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए लगी लाइन।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रविवार को हुए नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। शहर में नगर परिषद के 11 वार्डाें में हर एक मतदान केंद्र में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
उत्साह और जोश के साथ महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई महिलाएं नवजात शिशुओं को साथ लेकर मतदान करने पहुंचीं। तेज धूप में बच्चों को गोद में उठाकर महिलाएं लाइनों में खड़ी रहकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। कुछ बीमार महिलाएं भी बीमारी की परवाह किए बिना मतदान करने आईं। वे मजबूत लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने से पीछे नहीं हटीं।
रविवार को मतदान के लिए महिलाएं चूल्हा चौक छोड़कर सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचीं। मतदान केंद्र पर वोट देने आईं महिला रेशमा, मोनिका, शिवानी, अनिता, रितिका, शांभवी, आकृति ने कहा कि मतदान करना आवश्यक है। पांच साल बाद अपने प्रत्याशी को चुनने का मौका मिलता है।
....
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान का जब अधिकार मिला है, तो इसका उपयोग करना भी आवश्यक है। मैं सुबह 8 बजे अपने बच्चे को साथ लेकर मतदान करने आई थी।
-मंजू ठाकुर, सात नंबर वार्ड निवासी
...
मतदान का उपयोग करने से अगर आज चूक जाती, तो आगामी पांच सालों का इंतजार करना पड़ता। मैं पति के साथ अपने नवजात बच्चे को लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र लोअर विंग स्कूल आई। मैंने और मेरे पति दोनों ने मतदान किया है।
-मीरा, निवासी वार्ड नंबर छह
...
मुझे चलने में थोड़ी परेशानी है, लेकिन लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने से मैं पीछे नहीं हट सकती थीं। अपने परिजनों के साथ मैं मतदान केंद्र पर पहुंची और अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया। मेरा मत लोकतंत्र के लिए काम आएगा।
-मीरा शर्मा, निवासी वार्ड नंबर छह
000