सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Young faces beamed after casting their votes.

Kullu News: वोट देने के बाद खिले हुए नजर आए युवा चेहरे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young faces beamed after casting their votes.
कुल्लू में नगर परिषद मतदान केंद्र में मतदान के लिए बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर उठाकर ले जाते हुए
विज्ञापन
कुल्लू। नगर निकाय चुनावों में बुजुर्गों, महिलाओं ने जहां अपनी जिम्मेदारी निभाई वहीं युवाओं ने अपने बेहतर भविष्य के लिए मतदान किया। पहली बार वोट देने वाले युवाओं में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। युवाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

मतदान केंद्रों में युवा वर्ग के सबसे पहले पहुंचकर मतदाता सूची में अपना क्रमांक बताया। हाथ की अंगुली में सियाही लगाने के बाद ईवीएम का बटन दबाया। पांच नगर निकायों में युवा मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में 18 से 40 साल के युवाओं ने मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
घर बैठने से कुछ नहीं होगा। अगर युवा चाहते हैं कि उनका भविष्य बेहतर हो, इसके लिए उन्हें मतदान करना चाहिए। युवा वर्ग का भविष्य बेहतर बने, इसलिए आज मतदान किया है।

-वंदना ठाकुर, हनुमानी बाग, वार्ड नंबर नौ, कुल्लू
...

हम सभी को जरूर मतदान करना चाहिए। यह हमारा कर्तव्य और अधिकार है। मतदान के माध्यम से ही बेहतर विकल्प को चुन सकते हैं। युवाओं की भूमिका इसमें और भी जरूरी है। इसलिए अपने कर्तव्य का पालन किया।
-पीयूष, वार्ड नंबर नौ, कुल्लू
...

पहली बार मतदान किया है। यह मेरे के लिए एक अलग अनुभव था। पहली बार मतदान करके काफी अच्छा महसूस हुआ। नगर निकायों में जब सक्षम उम्मीदवार चुने जाएंगे, तभी विकास हो पाएगा। इसलिए जरूरी है कि हम मतदान करें।
-आकांक्षा कपूर, वार्ड नंबर छह, भुंतर

....
मैंने पहली बार सोच समझकर मतदान किया। शहर में कचरे की समस्या का निपटारा होना चाहिए। इसके साथ कुल्लू शहर स्वच्छ बने, यह जीतने वाले प्रत्याशियों से उम्मीद रखते हैं।
-गुनगुन, वार्ड नंबर पांच, कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed