सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After 24 years, girl students are admitted to Dhalpur school.

Kullu News: ढालपुर स्कूल में 24 साल बाद फिर छात्राओं का प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
After 24 years, girl students are admitted to Dhalpur school.
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) में 24 साल के बाद दोबारा छात्राएं शिक्षा ले रही हैं। विद्यालय को सीबीएसई के तहत शामिल किया गया है। अब इसमें सह-शिक्षा के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्र और छात्राएं एक साथ पढ़ रहे हैं। विद्यालय के सीबीएसई में शामिल होने के बाद छठी से 12वीं कक्षा तक 102 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। साल 2002 में इसे छात्र विद्यालय में परिवर्तित किया गया था। इसके बाद 24 साल तक विद्यालय में सिर्फ छात्र ही पढ़ाई कर रहे थे।

विद्यालय में 650 विद्यार्थियों ने छठीं से 12वीं कक्षा तक प्रवेश लिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि विद्यालय में 650 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया और इनमें 102 छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई में बदलाव के बाद विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की संख्या दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि 24 साल के लंबे अंतराल के बाद अब विद्यालय में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed