{"_id":"699c846a8abb926f1a07e624","slug":"albendazole-doses-given-to-4380-children-in-lahaul-spiti-kullu-news-c-89-1-klu1002-169776-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल-स्पीति में 4380 बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल-स्पीति में 4380 बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
अपनी बेटी को एल्बेंडाजोल की दवाई पिलाते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना। डीपीआरओ
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज उपायुक्त किरण भड़ाना ने आंगनबाड़ी केंद्र केलांग में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर किया। उन्होंने अभियान को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
अभियान के अंतर्गत जिले के 123 आंगनवाड़ी केंद्रों एवं 220 विद्यालयों के माध्यम से कुल 4,380 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देकर प्रतिरक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में एक से 5 वर्ष आयु वर्ग के 866 बच्चों को कृमि मुक्ति दवाई सहित विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई, जबकि 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 3514 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य उपमंडल लाहौल में 1860 बच्चों को और काजा उप मंडल में 2520 बच्चों को कृमि मुक्ति दवाई पिलाई गई।
--
Trending Videos