{"_id":"699d67c526301f4a1a0f7729","slug":"video-an-elderly-man-has-been-making-rounds-of-the-office-for-eight-months-to-raise-the-electricity-wire-at-home-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: साहब! मेरे घर के ऊपर से गुजर रही है बिजली की तार, उसे ऊंचा उठा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: साहब! मेरे घर के ऊपर से गुजर रही है बिजली की तार, उसे ऊंचा उठा दो
मणिकर्ण घाटी के कसोल से ताल्लुक रखने वाले 75 वर्षीय कांशी राम 8 महीने से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनके घर की छत से गुजर रही बिजली की तार को अभी तक ऊंचा नहीं किया गया है। बुजुर्ग का कहना है कि वह बिजली बोर्ड के अधिकारियों के दफ्तर में कई मर्तबा गए, लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यहां तक डीसी कुल्लू को भी इस संदर्भ में शिकायत पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने उचित कार्रवाई के लिए बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता को आदेश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब आलम यह बना हुआ है कि वह छत से सरक रहे स्लेट को भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बारिश के दिनों में भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।