सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Applications invited for short films

Kullu News: शाॅर्ट फिल्म के लिए मांगे आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for short films
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मानवाधिकारों के संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता-2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित की गई है। आयोग के अनुसार देश का कोई भी नागरिक बिना आवेदन शुल्क के प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में मानवाधिकारों से जुड़े विषय जैसे महिला अधिकार, बाल श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण आदि पर आधारित 3 से 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म भेजी जा सकती है।
Trending Videos

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार डेढ़ लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा चयनित फिल्मों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। फिल्म अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी 30 जून तक अपनी प्रविष्टियां आयोग की ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed