{"_id":"6a145233eb4bc4e726045bfb","slug":"buses-ply-on-routes-after-election-duty-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177195-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चुनाव ड्यूटी के बाद रूटों पर दौड़ीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चुनाव ड्यूटी के बाद रूटों पर दौड़ीं बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को मिली राहत, समय-सारिणी से हुआ बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें सोमवार को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार रूटों पर दौड़ीं। ऐसे में सवारियों को राहत मिली है। ग्रामीण रूटों पर निर्धारित समयसारिणी से बसें दौड़ने से सफर सुलभ बना। बीते रविवार को 57 बसें चुनाव ड्यूटी पर रहने से ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बसों को समायोजित कर चलाया गया था। इससे कई क्षेत्रों में सवारियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा था, लेकिन अब बसें निर्धारित समय पर चलने से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की समस्या हल हुई है।
जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई थीं। इन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों ने पहुंचाया। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए मनाली से 12, भुंतर से 19, कुल्लू से 12, बंजार से आठ और पुलिस के लिए अतिरिक्त 11 बसें संचालित की गई थीं। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की दिक्कत रही। निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि सोमवार से बसों का संचालन निर्धारित समयसारिणी के अनुसार किया गया। संवाद
Trending Videos