सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Assistant Returning Officers undergo training

Kullu News: सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Assistant Returning Officers undergo training
कुल्लू में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल सह प्रशिक्षण शिविर  में भाग लेते  रि
विज्ञापन
विशेषकर फार्म-20 से फार्म-30 को भरना सीखा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय में शनिवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसमें रिटर्निंग एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी भरा है, जिसके लिए सभी तत्परता से आगे आएं।
उन्होंने कहा कि अभी दो प्रशिक्षण सत्र फिर से आयोजित किए जाएंगे । छह जून के प्रशिक्षण शिविर में सभी को चुनाव सामग्री भी आवंटित कर दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रपत्रों, विशेषकर फार्म-20 से लेकर फार्म-30 तक को सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं से अवगत कावाया, ताकि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed