{"_id":"6a849fcd5a2851b55d055a9f","slug":"badagram-won-the-title-in-volleyball-while-the-wild-card-team-won-in-basketball-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184432-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में बड़ाग्रां और बास्केटबाल में वाइल्ड कार्ड टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में बड़ाग्रां और बास्केटबाल में वाइल्ड कार्ड टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में महिला वर्ग की बास्केट बाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में मंगलवार को बास्केटबाल और वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। बास्केटबाल के महिला वर्ग में कुल्लू रेड ने कुल्लू ब्लू को 22-12 के अंतर से पराजित किया। इसमें हेमा, किरण, कशिश, जसवीन, राखी, रिया एवं कल्पना ने टीम को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं, पुरुष वर्ग में कुल चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में कड़े संघर्ष में वाइल्ड कार्ड ने कुल्लू बॉय को 32-30 के अंतर से हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने हिस्सा लिया और सभी मैच रोमांचक रहे।
पहला मैच सैंज वैली बॉय और अक्षतुकाशी के मध्य खेला गया। इसमें सैंज वैली ने जीत हासिल की। दूसरा मैच सराज और बंजार के बीच हुआ। इसमें सराज ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में बॉय हॉस्टल ए ने टीम 35 को हराया। चौथा मैच बजौरा और बड़ाग्रा के बीच खेला गया। इसमें बड़ाग्रां ने बाजी मारी।
पांचवां मैच सुधारनी और बॉय हॉस्टल-बी के बीच खेला गया, जिसमें बॉय हॉस्टल-बी ने जीत अपने नाम की। पहला सेमीफाइनल मैच बॉय हॉस्टल-ए और बड़ाग्रां के बीच खेला गया जिसमें बड़ाग्रा ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल सराज और सैंज वैली के बीच में खेला गया, जिसमें सराज ने जीत हासिल की। फाइनल मैच बड़ाग्रां और सराज के मध्य खेला गया। इसमें बड़ाग्रां ने मैच जीत वॉलीबाल का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आयोजन में वॉलीबाल खेल प्रशिक्षक ऋतिक और बास्केटबाल के प्रशिक्षक भूप सिंह ठाकुर ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
0000