{"_id":"6a84a0498daa00413a0e5a69","slug":"bailey-bridge-plate-dislodged-traffic-halted-for-two-and-a-half-hours-kullu-news-c-89-1-klu1002-184397-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बेली ब्रिज की प्लेट उखड़ी, ढाई घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बेली ब्रिज की प्लेट उखड़ी, ढाई घंटे बंद रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अखाड़ा बाजार में ब्यास पर बने बेली ब्रिज की प्लेट नेट टूटने के कारण उखड़ गई। इससे ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए ढाई घंटे तक बाधित रहा। प्रशासन ने बेली ब्रिज होकर आने वाले यातायात को गैमल पुल से अखाड़ा बाजार होते हुए डायवर्ट किया। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे तक वाहनों की आवाजाही अखाड़ा बाजार से हुई। अखाड़ा बाजार में संकरी सड़क होने के कारण यहां जाम की स्थिति भी बनती रही।
बेली ब्रिज की उखड़ी प्लेट को ठीक करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू किया। डेढ़ बजे तक इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया। इसके बाद बेली ब्रिज से वाहनों की सुचारु आवाजाही शुरू की गई। बेली ब्रिज से फोरलेन से कुल्लू की तरफ आने वाले वाहनों को भेजा जाता है जबकि कुल्लू से मनाली और फोरलेन की तरफ जाने वाले वाहनों को अखाड़ा बाजार होकर भेजा जाता है। पुल की प्लेट उखड़ जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खासकर अखाड़ा बाजार के पेट्रोल पंप से लेकर रामशिला गैमन ब्रिज तक पहुंचने में काफी वक्त लग गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि विभाग को जैसे ही सूचना मिली वैसे ही इसे ठीक करने का कार्य शुरू किया। दोपहर बाद तक प्लेट को ठीक कर दिया गया। उसके बाद पुल से यातायात सुचारु हो गया है। संवाद