सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Budget disappointing, public interest ignored: Surendra Shourie

बजट निराशाजनक, जनहित की अनदेखी : सुरेंद्र शौरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Budget disappointing, public interest ignored: Surendra Shourie
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक, दिशाहीन एवं जनविरोधी करार दिया है। कहा कि यह बजट प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से कोसों दूर है। आम जनता, किसानों, युवाओं तथा कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।
Trending Videos

शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के दूरदराज़ क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन बजट में कहीं भी नजर नहीं आए। बंजार क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े बस रूट, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी, तथा महाविद्यालयों में रिक्त पदों जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस घोषणा नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल आंकड़ों और खोखले वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed