सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus narrowly escapes accident near Chet on Highway 305

Kullu News: हाईवे-305 पर छेत के पास हादसे का शिकार होने से बची बस

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 May 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bus narrowly escapes accident near Chet on Highway 305
बंजार के छेत के पास हाईवे-305 पर ब्रेक लगाने के बाद बैक हुई एचआरटीसी की बस। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
सामने से गेजगति से आई गाड़ी से बचाने के लिए लगाई थी ब्रेक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज हाईवे पर शनिवार को सुबह एक सरकारी बस हादसा होने से बाल-बाल बची। शनिवार सुबह बंजार से गाड़ागुशैणी जा रही निगम की बस जब छेत गांव के साथ मोड के पास पहुंची तो सामने से तेजगति से गाड़ी आ गई।
गाड़ी आने और टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने ब्रेक लगाई ताे बस एकाएक पीछे हो गई। इस दौरान बस में करीब 35 से 40 सवारियां मौजूद थी और अफरातफरी मच गई। इस दौरान यहां कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा और बाद में गाड़ी चालक ने अपनी गलती को मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी रितम ठाकुर ने कहा कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई इस घटना के दौरान चालक ने बस को नियंत्रित किया और एक बड़ा हादसा टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हाईवे-305 पर करीब 30 से 40 मिनट तक जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed