फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Camps to be held for assessment of persons with disabilities: Dr. Jaybanti

दिव्यांगाें के मूल्यांकन के लिए लगेंगे शिविर : डॉ. जयबंती

Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Camps to be held for assessment of persons with disabilities: Dr. Jaybanti
कुल्लू। जिले में पंचायत स्तर पर दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसायटी और जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र की ओर से आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने बताया कि ये विशेष शिविर 13 से 19 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविरों की शुरुआत 13 अगस्त को ग्राम पंचायत भ्रैण के पंचायत घर से होगी। इसके पश्चात 14 अगस्त को ग्राम पंचायत रातोचा पंचायत घर, 18 को ग्राम पंचायत चोंग के सामुदायिक भवन सभागार तथा 19 को ग्राम पंचायत पुंथल के पंचायत घर में होंगे। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर शिविरों का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। इन शिविरों में पीएंडओ तकनीशियन, स्पीच एंड हियरिंग तकनीशियन, विशेष शिक्षक, एमआरडब्ल्यू और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर सहित विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। यह टीम शिविर में आने वाले दिव्यांग व्यक्तियों की पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed