{"_id":"6a709547de90f391260357f9","slug":"devotees-flocked-to-malana-to-seek-the-blessings-of-two-deities-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183229-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मलाणा में दो देवताओं के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मलाणा में दो देवताओं के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव राजा घेपन और जमलू के ऐतिहासिक मिलन के साक्षी बने भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और उनके भाई आराध्य देव जमलू के दर्शन के लिए सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। वर्षों के बाद हुए उनके मिलन को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मलाणा पहुंचे। देव परंपरा के अनुसार राजा घेपन ने अपने भाई जमलू देव से भेंट कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवता के कारदार राजीव ने बताया कि मंगलवार को राजा घेपन माता हिडिंबा और अठारह नाग देवता के साथ लाहौल घाटी के लिए रवाना होंगे। सोमवार को देवता ने रवाना होना था, लेकिन देवता जमलू ने देवता को जाने से मना कर दिया। इस ऐतिहासिक देव यात्रा और मिलन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद