फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Mahanati' to be held on the 14th at the tribal festival.

Kullu News: जनजातीय उत्सव में 14 को होगी महानाटी

Mon, 03 Aug 2026 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
'Mahanati' to be held on the 14th at the tribal festival.
महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव में 14 अगस्त को महानाटी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शोभायात्रा के समापन के बाद होगा, जिसमें महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों की भागीदारी रहेगी।
एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स ने बताया कि महानाटी के सफल आयोजन के लिए सभी इच्छुक महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों से समय रहते अपनी भागीदारी की पुष्टि बीडीओ केलांग कार्यालय में करने को कहा गया है, ताकि आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्थानीय समूहों की भागीदारी से जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामुदायिक एकता की भव्य झलक देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र समूहों से उत्साहपूर्वक इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed